Follow Us:

थम गया पहले चरण के प्रचार का श़ोर, 11 अप्रैल को 91 सीटों पर होगा मतदान

डेस्क |

देश में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का काउंटडाउन कुछ ही घंटों में ख़त्म होने वाला है। दो दिन बाद 11 अप्रैल को 20 राज्यों में पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। 91 सीटों पर होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 थम गया है। अब 11 अप्रैल सुबर करीब 8 बजे 91 सीटों पर मतदान होगा औऱ शाम 5 बजे थमेगा।

पहले चरण में इन सीटों पर हो रहा चुनाव…

  • आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटें
  • उत्तर प्रदेश की 8 सीटें
  • महाराष्ट्र की 7 सीटें
  • असम और उत्तराखंड की 5-5 सीटें
  • बिहार और ओडिशा की 4-4
  • अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 2-2
  • छत्तीसगढ़, मिजोरम, सिक्कम, त्रिपुरा, मणिपुर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख की 1-1 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

इसके बाद दूसरे चरण का चुनाव 184 अप्रैल को होना है कि जिसमें 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर प्रचार 16 अप्रैल शाम 5 बजे थम जाएगा।