हिमाचल प्रदेश के शाहपुर की राजनीति में उस समय गर्माहट आ गई जब पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने की खबर हिमाचल प्रदेश में फैलना शुरू हो गई। ऐसे में समाचार फर्स्ट ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया से फ़ोन पर सम्पर्क साधा तो उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में है और 4 दिन अभी वहीं रहेंगे। लेकिन जो खबर कांग्रेस में शामिल होने की आ रही है वो बिल्कुल ग़लत है।
उन्होंने कहा कि मैं शाहपुर में सक्रिय हूं और 2022 में चुनाव भी लड़ूंगा। आगामी रणनीति मैं अपने कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ बैठकर बनाऊंगा , लेकिन अभी तक मैं कहीं भी शामिल नहीं हो रहा। दिल्ली में पूर्व सैनिक लीग की बैठक का आयोजन हो रहा है, मैं उसमें शामिल होने के लिए आया हूं। मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा ये भविष्य के गर्भ में है।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…
केलांग 6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…
चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…