Follow Us:

मंडी: हंगामे के बीच संपन्न हुआ बल्ह BDC के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव, BJP समर्थित मंजू निर्विरोध बनी अध्यक्ष

बीरबल शर्मा |

भारी हंगामे के बीच शनिवार को गलमा बार्ड से जीती मंजू नायक बल्ह पंचायत समिति की अध्यक्ष चुन ली गई है। इसके अलावा माया देवी ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंजू नायक ने बल्ह के विधायक और भाजपा के अन्य नेताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा का आभार जताया। बल्ह पंचायत समिति का अध्यक्ष पद ओबसी महिला के लिए आरक्षित था और मंजू नायक के एकमात्र कैडिडेंट होने पर उन्हे निरविरोध चुन लिया गया।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग मे कांग्रेस समर्थित माया देवी को 27 मे से 15 वोट पड़े। उनके प्रतिद्वदीं प्रवीण को 12 मत पड़े। पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा और काग्रेंस मे यहां काफी खीचांतानी चल रही थी और आरोप प्रत्यारोप भी खूब लगाए जा रहे थे। चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही मंजू नायक को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपना अपना दावा जताया था। शनिवार को भारी संख्या मे भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता खंड विकास कार्यलय के बाहर जमा हो गए थे। काफी संख्या मे पुलिस के जवान भी यहां तैनात थे। 

बल्ह के पूर्व विधायक तथा पूर्व आबकारी एंव कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा के अन्य नेता भी यहां पंहुच गए थे। बताया जा रहा है कि यहां दोनो पक्षों मे बहस भी हुई। जैसे ही चुनाव प्रकिृया समाप्त हुई और बीडीसी के सदस्य बाहर निकलने लगे तो यहां दोनो ओर से जमकर नारेबाजी हुई। कई बीडीसी सदस्यों को यहां तैनात पुलिस कर्मियों को कवर करके गाड़ियों तक पंहुचाना पड़ा। उसके बाद दोनो पक्षों ने यहां जमकर नारेबाजी हुई।

पूर्व आबाकरी एंव कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्ता की धमक से भाजपा ने मंजू नायक पर दबाव बनाया है जबकि चुनावों मे भाजपा ने रजनी नायक का समर्थन किया था जो चुनाव हार गई। प्रकाश चौधरी ने कहा कि अघ्यक्ष के लिए सिंगल कैडिंडेट थी जबकि उपाध्यक्ष पद पर वोटिंग से उनकी उम्मीदवार माया देवी ने चुनाव जीता है जो काग्रेंस की जीत का प्रमाण है। उधर बल्ह के विधायक तथा भाजपा नेता ईंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मंजू नायक का परिवार कई सालों से भाजपा से जुड़ा है।