Follow Us:

मंडी: भाजयूमो ने फूंका सीएम चन्नी का पुतला, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

बीरबल शर्मा |

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले को लेकर भाजपा की ओर से पंजाब सरकार को निशाने पर रखा है। इसी कड़ी में भाजपा के युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडी ने शुक्रवार को चौहटा बाजार मंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह का पुतला दहन किया। यह पुतला पिछले दिनों नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चुक के चलते जलाया गया।

इस मौके पर युवा मोर्चा ने जोरदार नारेबाजी की। वहीं पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई है। साथ ही सुरक्षा में हुई चूक के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर जांच करवाई जाए ताकि असली गुनाहगारों का पता चल सके।