मंडी: मुख्यमंत्री ने की खेल अनुदान राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सिराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में राज्य स्तरीय लड़कियों की अण्डर-19 खेलों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए खेल अनुदान राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा खिलाड़ियों की भोजन राशि को 60 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियां हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह देख कर खुशी होती है कि लड़कियां खेल क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर स्कूल तथा राज्य स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियां शिक्षा, खेल व राजनीति में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। लड़कियां साबित कर रही हैं कि वह लड़कों से कहीं कम नहीं हैं। राज्य सरकार ने लड़कियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं तथा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने 500 मेधावी छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए हर छात्रा को एक लाख रुपये देने के लिए ‘मेधा प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग बसता है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सिराज के लोगों ने विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान उनका पूरी तरह से साथ दिया था। जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।

जंजैहली के लिए दी कई सौगातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली में संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा जिससे जंजैहली के सभी कार्यालय एक छत के नीचे कार्य कर सकेंगे। स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए जंजैहली में टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल परिसरों और स्कूलों के लिए 20 सोलर लाईटस उपलब्ध करवाई जाएंगी। जंजैहली में इण्डोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली के नागरिक अस्पताल में वर्धमान ग्रुप द्वारा 18 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासांउड की सुविधा करवाई गई है, जिससे क्षेत्र के 70 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा, जिन्हें इस सुविधा के लिए लगभग 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। बाद में उन्होंने बाखली खड्ड पर 2.21 करोड़ रुपये से बनने वाले वाहन योग्य पुल का शिलान्यास भी किया।

Samachar First

Recent Posts

व्रत और त्योहारों से सजा कार्तिक मास 2024, जानें पूरी सूची

Kartik Maas 2024: अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में आश्विन महीने का समापन होगा।…

39 mins ago

17 अक्टूबर का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा दिन

मेष (Aries) दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास से…

48 mins ago

देश में 31 आवश्यक दवाइयों की कीमतों में 50% तक की बढ़ोतरी

NPPA drug price increase :  देश में 31 महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में 50% तक…

2 hours ago

NIT हमीरपुर: 4 विद्यार्थियों को 50 लाख से अधिक का पैकेज, 350 को मिली 10-20 लाख की नौकरी

NIT top placements: एनआईटी हमीरपुर के इस शैक्षणिक सत्र में प्लेसमेंट में बड़ा उछाल देखने…

2 hours ago

एचआरटीसी बसों में बिना यात्री सामान भेजना हुआ सस्ता, किराए में कटौती

Reduced fare for luggage: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अब एचआरटीसी की बसों में…

2 hours ago

Shimla News: जुब्बल के तीन युवकों की कार दुर्घटना में मौत, चौपाल में हादसा

Chopal car accident: चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों…

3 hours ago