मंडी में सियासत गरमाई , पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

हिमाचल की राजनीति के सियासी गढ़ माने जाने वाले सदर विधानसभा क्षेत्र में अब सियासी माहौल गर्माने लगा है। प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा और पूर्व प्रत्याशी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव चंपा ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा और उनके बेटे प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा और चंपा ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के बाद अब कांग्रेस में आने के लिए छटपटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने हाल ही में यह आरोप लगाया कि तीन साल में मंडी सदर में कोई काम नहीं हुआ है। सदर में जो भी कार्य हुए हैं वे कांग्रेस के कार्यकाल में हुए हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि आश्रय शर्मा ने भाजपा के विधायक की नाकामियों को ही उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आश्रय ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनिल शर्मा सदर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यह अपने आपमे एक सामंती सोच है।

दीपक शर्मा ने कांग्रेस हाई कमान को चेताया है कि अगर दल बदलुओं को टिकट दिया गया तो सदर कांग्रेस में बगावत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब सदर विधानसभा क्षेत्र में विरासत सदर की सियासत के फैसले नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि बेटा बाप केलिए टिकट जेब में लेकर घूम रहा है। अनिल शर्मा ने सरकार और सदर की जनता के साथ सोशल डिस्टेंङ्क्षसग कर रखी है तो चुनाव में जनता उनके परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग करेगी।

वहीं, चंपा ठाकुर ने कहा कि विधायक महोदय मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री के पास नहीं जा रहे हैं। जिससे सदर विस क्षेत्र का विकास रूक गया है। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने केलिए सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक महोदय सदर की जनता केलिए मुख्यमंत्री के पास जाइए और रूके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाएं। अगर ऐसा नहीं करना है तो विधायक पद से इस्तीफा दे दीजिए कुर्सी से क्यों चिपके हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष पद से हटवाने केलिए अनिल शर्मा उसी वरिष्ठ मंत्री के पास गए थे, जिनके पास आज जाने से मना कर रहे हैं। दीपक शर्मा और चंपा ठाकुर ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में उन में से किसी एक को टिकट मिलेगा तो कांग्रेस के पाले में यह सीट जाएगी। अनिल शर्मा और उनका परिवार राजनीतिक मौसम विज्ञानी हैं। जो पंचायत चुनावों के बहाने अब कांग्रेस का टिकट हड़पने के लिए अभी से होमवर्क में जुट गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

16 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

17 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

17 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

20 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

20 hours ago