Follow Us:

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह, उपचुनाव का दिया फीडबैक

डेस्क |

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव की पूरी जानकारी दी और साथ ही साथ आगामी 2022 के चुनावों पर भी चर्चा की ख़बर है। बताया जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अभी से ही विधानसभा 2022 के चुनावों के लिए तैयारियां मुक्कम्मल करने की बात कही है।

उनके साथ उनके बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने धरातल की वास्तविक परिस्थित से सोनिया गांधी को अवगत करवाया और भविष्य के लिए पार्टी की मजबूती के लिए अपने सुझाव दिए। उनके इस दौरे से प्रदेश की सियासत 2022 के लिहाज से गर्माने लगी है। वहीं, सोनिया गांधी ने भी उन्हें जीत की बधाईदी और साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।