Follow Us:

मंडी नगर निगम चुनावः पति-पत्नी दोनों कूदे मैदान में, कुछ वार्डों में उम्मीदवार बदल सकते हैं दल

बीरबल शर्मा |

मंडी नगर निगम के 15 वार्डों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरने का कार्य पूरा हो गया और नामांकन पत्र भरने वालों का आंकड़ा 100 को छू गया। हालांकि इसमें बहुत से उम्मीदवार बागी भी हैं और कई ऐसे भी जो अपना नाम वापस ले सकते हैं, कुछ कवरिंग उम्मीदवार भी नाम वापस लेंगे। ऐसे में यह तस्वीर नाम वापस लेने के दिन ही सपष्ट होगी। बहरहाल नामांकन के बाद जो सबसे रोचक बात सामने आई है उसमें पति और पत्नी दोनों के मैदान में कूदने की है। 

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्प शर्मा की पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी पत्नी नीलम शर्मा से भी नामांकन पत्र भरा दिया। दोनों से वार्ड नंबर तीन से ही नामांकन किया है। इसके पीछे माना जा रहा है कि अभी तक प्रदेश की चार नगर निगमों के मेयर पद के लिए रोस्टर की अधिसूचना सरकार ने जारी नहीं की है। यदि यह पद महिला के लिए आरक्षित हो गया तो यहां से पुष्प राज शर्मा अपना नाम वापस ले सकते हैं। 

पुष्प राज व नीलम शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। उधर, तीन बार पार्षद रहे व एक बार उपाध्यक्ष पद पर रह चुके तोष कुमार जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वार्ड नंबर 8 से आजाद ही मैदान में उतर गए की पत्नी मीना शर्मा ने वार्ड नंबर 9 भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व जिला प्रधान सुमन ठाकुर के खिलाफ ताल ठोक दी। मीना शर्मा लोक निर्माण विभाग से अधीक्षक ग्रेड वन पद से रिटायर हुई हैं। बहरहाल दो दंपति मंडी नगर निगम के चुनावों हेतु मैदान में आए हैं। 

दूसरी कांग्रेस व भाजपा में टिकटों को लेकर हुई जबरदस्त बगावत के बाद माना जा रहा है कि कुछ टिकटों पर बदलाव हो सकता है। आखिरी दिन नामांकन पत्र जो भरे गए उससे लग रहा है कि वार्ड नंबर 4 नेला से भाजपा और वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ी से कांग्रेस टिकट बदल सकती है। इसके लिए प्रदीप परमार एडवोकेट का नाम नेला से भाजपा की ओर से लिया जा रहा है तो सन्यारड़ी से संजय कुमार एडवोकेट जो भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं का नाम लिया जा रहा है। अब देखना यह है कि नाम वापसी तक क्या क्या फेरबदल होते हैं।

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जो मंडी के चुनाव प्रभारी हैं ने मंडी में डेरा डाल रखा है जबकि बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी स्वयं मंडी पहुंच गए। जाहिर है कि बागियों को मनाने, पटाने और बिठाने का जोरदार प्रयास होगा।