Follow Us:

मंडी नगर निगम चुनाव में उड़ाई जा रही है आचार सहिंता की धज्जियां: आश्रय शर्मा

बीरबल शर्मा |

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी नगर निगम चुनावों में आदर्श चुनाव आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सर्किट हाउस में भाजपा के बागी उम्मीदवारों से चर्चा करने केलिए बैठकें करते रहे और दबाव की राजनीति करते रहे। जो अपने आपमें चुनाव आचार संहिता का खुल्लम-खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री ने सीधा हस्तक्षेप कर इसे ऊंचा उठा दिया है। 

आश्रय ने कहा कि मुख्यमंत्री दो दिन मंडी में ठहर कर बागियों को मनाने की नाकाम कोशिश करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को नौकरियां देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। वहीं पर कांग्रेस के महा सचिव राजीव किमटा ने भी मुख्यमंत्री और महेंद्र सिंह ठाकुर पर आचार संहिता के उलंघन्न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

वहीं, मंडी के विकास की चर्चा करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी शहर केलिए कमांद से पानी की स्कमी अनिल शर्मा ने उस समय मंजूर करवाई थी जब वे कांग्रेस के विधायक थे। उसी प्रकार एशियन विकास बैंक के सहयोग से मंडी शहर का सौंदर्यीयकरण भी कांग्रगेस के शासन के दौरान हुआ है। इसके अलावा विक्टोरिया पुल, भ्यूली में स्वीमिंग पुल, टाउन हाल, कारगिल पार्क एवं पड्डल स्टेडियम कांग्रेस के शासन के दौरान बनें हैं। इसके अलावा प्रदेश का एकमात्र आधुनिक व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्किट और सेरी मंच पं. सुखराम की देन है। मुख्यमंत्री पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि मडी में क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडी के दस में से केवल मात्र दो ही विधानसभा क्षेत्रों सराज और धर्मपुर का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंडोह में जारी फोरलेन के निर्माण कार्य में केवल सराज के ही लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने विश्वासघात किया है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भले ही तीन साल तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से टैक्स न लेने की बात की जा रही है। मगर तीन साल बाद लोगों पर टैक्स का बोझ पड़ेगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोग भी रहते हैं। जो इतने टैक्स अदा नहीं कर पाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम मंडी में नियुक्त किए प्रभारी:

नगर निगम मंडी के चुनावों के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश महासचिव और चुनाव प्रभारी द्वारा नए सदस्यों को वार्डों में जिममेवारियां दी गई। जिनमें खलियार वार्ड की जिममेवारी देविंद्र शर्मा, बामन देव, पुरानी मंडी से हरी चंद शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, राकेश चौहान, पड्डल से चंद्रशेखर, रोहित वत्स, धर्मदास चौहान, नेला वार्ड से सोहन लाल ठाकुर, लेखराज पटियाल, टकेश्वरी शर्मा, मंगवाई वार्ड से चेतराम ठाकुर, राजीव शर्मा, रफिक, पंकज परमार, सन्याहरड़ वार्ड से मस्तराम, जस्बीर सिंह, गंभीर चौधरी, तल्याहड़ वार्ड से नत्था सिंह, पवन ठाकुर, नानक चंद, दिशा ठाकुर, पैलेस-वन वार्ड से सचिन वर्मा, राजकुमारी, नवीन तंवर, अंजना ठाकुर, पैलेस टू वार्ड से चंपा ठाकुर, रींकू चंदेल, रमेश ठाकुर, सुहड़ा वार्ड से निर्मला चौहान, जमना चौहान, दमोदर चौहान, समखेतर वार्ड से रवि ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, उपकार व्यास, गुरू सरन परमान, भगवाहन वार्ड से यदोपति, शशी शर्मा, वाईपी कपूर, थनेहड़ा वार्ड से सत्या प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, पुष्पा, बैहना वार्ड से महंत राम चौधरी, विमला चौहान, प्रेम लाल गुड्डू और दोहंदी वार्ड से प्रकाश चौधरी, रिंपल चौधरी, राकेश धरवाल को जिम्मेवारी सौंपी है। इस अवसर पर राजीव किमटा, शशि शर्मा और नानक चंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।