मंडी: सरकाघाट में BJP उम्मीदवार के लिए वोट मांगने आए मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ लोगों ने लगाए गो बैक के नारे

<p>जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को गो बैक के नारों के साथ गुस्साए लोगों ने चुनाव प्रचार नहीं करने दिया और वापस लौटा दिया। इसे लेकर एक विडियो वायरल हुआ है। इसके अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सरकाघाट के नबाही जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए तो लोगों जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे ने उन्हें घेर लिया व गो बैक के नारे लगाने लगे। इस पर जल शक्ति मंत्री भड़क गए और कहने लगे कि मैं जानता हूं आप कौन हैं।&nbsp;</p>

<p>मंत्री दो अंगुलियों से विक्टरी का निशान बनाते हुए अपनी कार में बैठने लगे तो लोगों ने सवाल दागा कि आप हमसे बात करो, हमने आपसे जलशक्ति विभाग, इलाके के विकास व समस्याओं के बारे में पूछना है। लोगों ने मंत्री से सवाल दागा कि जलशक्ति विभाग में आपने पैरा फिटर व वाटर गार्ड अपने इलाके यानि धर्मपुर के भर दिए, हमारे बच्चे बेरोजगार बैठे हैं। अब धर्मपुर के ये लोग सरकाघाट में उनके क्षेत्र में कारों व बाइकों पर आकर चार घंटे पानी छोड़ कर चले जाते हैं और हमारें बच्चे घरों में बेरोजगार बैठे हैं। लोगों ने यहां तक कह दिया कि हमने आपको वोट दिए हैं कोई भीख नहीं मांग रहे हैं।&nbsp;</p>

<p>इस पर महेंद्र सिंह ने भी जवाब दिया कि क्या आपसे पूछ कर लोग लगाने थे। इसके बाद वह अपनी कार में बैठ कर चले गए। लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने मंत्री से कहा कि हम उन्हें अपने इलाके में प्रचार नहीं करने देंगे। लोगों का आरोप है कि महेंद्र सिंह ने सरकाघाट के साथ भेदभाव किया है। तीन साल में कोई विकास नहीं किया। केवल अपने ही इलाके के लोगों को काम पर लगाया है।&nbsp;</p>

<p>गौरतलब है कि हाल ही में महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को भी लोगों ने प्रचार करने नहीं दिया था तथा वापस लौटा दिया था। रजत ठाकुर भाजपा के बागी उम्मीदवार व अपने ससुर पृथ्वी राज धूमल जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भी चचेरे भाई हैं के प्रचार के लिए आए थे। सरकाघाट के थौना जिला परिषद वार्ड से भाजपा ने समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि पृथ्वी राज धूमल ने इसके विरोध में पर्चा भर कर चुनावी ताल ठोक रखी है। रजत ठाकुर जो प्रदेश युवा मोर्चा के वरिष्ठतम पदाधिकारी हैं को लोगों ने प्रचार करने नहीं दिया था और वापस लौटा दिया था। अब गुरूवार को उनके पिता व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को गो बैक के नारे लगाकर वापस लौटा दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago