मंडी, सोलन और पालमपुर नगर परिषद बनने से लोगों को मिलेंगी सुविधाएंः कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जयराम सरकार द्वारा मंडी, सोलन और पालमपुर नगर परिषद को स्तरोन्नत कर नगर निगम बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इन शहरों के नगर निगम बनने से इन शहर के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक साथ तीन शहरों को नगर निगम बनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। नगर निगम बनाने से जहां इन शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी, वहीं नगरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सुरेश कश्यप ने कहा कि पढ़ाई, रोजगार और कारोबार के लिए लोगों का गांवों से शहरों की ओर रूझान बढ़ा है इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हमेशा स्थानीय निकायों एवं नगरों को और व्यवस्थित बनाने का आहवान किया है जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुविधाओं का समुचित लाभ उठा सकें। मंडी, सोलन और पालमपुर के नगर निगम बनने से ये शहर, शहरी विकास के लिए विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के लिए भी पात्र होंगे, जिससे इन क्षेत्रों के विकास के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध होगी तथा लोगों को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए इन तीन नगर निगमों में शामिल क्षेत्रों में भूमि और भवनों को तीन साल की अवधि के लिए टैक्स में छूट देने का भी निर्णय लिया गया है। इससे इन क्षेत्रो के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। सरकार ने जहां ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन लोगों के लिए मनरेगा जैसी रोजगारन्मुखी योजनाएं शुरू की हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार व गरीब लोगों के लिए भी इसी तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई है। इससे ऐसे लोगों को विशेष लाभ होगा जो इन क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं। मंडी, सोलन और पालमपुर तीनों ही शहर प्रदेश के उभरते शहर हैं जो सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इन शहरों का नियोजित विकास आवश्यक है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके साथ ही जिला सोलन में कंडाघाट, जिला ऊना में अम्ब, जिला कुल्लू में आनी, निरमण्ड और जिला शिमला में चिड़गांव और नेरवा को नगर पंचायत बनाने के निर्णय का भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया है। पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यालय से भाजपा की शक्ति को बल मिलेगा जिससे कांग्रेसी पार्टी घबराई। उद्धव ठाकरे ने हिमाचल प्रदेश को गांजे का प्रदेश बताया यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश देव भूमि एवं वीरभूमि है। उन्हें हिमाचल प्रदेश का इतिहास पढ़ना चाहिए हिमाचल एक फौजियों का प्रदेश है। पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं पर भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनावों के लिए तैयार है और ज्यादा से ज्यादा पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए इस प्रकार का प्रयास भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में तीसरे फ्रंट का कोई प्रभाव नहीं है और ऐसे प्रयास पहले भी हो चुके हैं जो फेल हुए हैं।

Samachar First

Recent Posts

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

37 mins ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

5 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

7 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

7 hours ago