पॉलिटिक्स

मंडी रैली में उमड़ा भारी जनसैलाब, भरमौर से सिरमौर तक के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग: कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरश कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार के चार साल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक रही। इस रैली में बहुत बड़ा जनसैलाब दिखा जिसके कारण यह रैली अपने आप में ऐतिहासिक मानी जा रही है। इस रैली से स्पष्ट है जी जनता ने जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल पर मोहर लगाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी और कहा कि भीड़ ज़्यादा होने के कारण कई कार्यकर्ताओं को ग्राउंड में प्रवेश नहीं मिला। पर मैने और मेरी टीम ने स्वयं रैली में आए लोगों की चिंता की ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कहने को कुछ नहीं है। इसी कारण वह हर बात का विरोध करते हैं, बस मीडिया में बने रहने का प्रयास करते हैं। कल कांग्रेस द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन फेल रहे हैं। दस बीस लोगों की इकट्ठा कर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए हैं। हम कांग्रेस से पूछते हैं कि वह किस बात का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से वो काम करके दिखाये हैं जो लंबे समय से रुके हुए थे। कांग्रेस ने इन विकास कार्यों को इतने लंबे समय से क्यों रोक कर रखा था? कांग्रेस केवल राजनीतिक करना जानती है पर भाजपा विकास करना। कांग्रेस के नेताओं को भी प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल को दी गयी सौगात के लिए धन्यवाद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कल की रैली में भरमौर से लेकर सिरमौर तक के कार्यकर्ताओं एवं जनता ने भाग लिया है। यह भाजपा द्वारा की गई जन सेवा का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी भी हिमाचल आ रहे हैं उनका हम स्वागत करते हैं। राहुल गांधी जहां भी जाते है वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है।

 

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago