Follow Us:

मेगा रैली के लिए कांगड़ा से बल रवाना, राहुल गांधी करेंगे जनता को संबोधित

मृत्युंजय पुरी |

लोकसभा चुनावों को नज़दीक आते देख हर राजनीतिक दल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस हर दल अपनी जीत के लिए प्रयास करना जारी कर चुका है। इसी बीच आज 7 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा के शाहपुर में रैली करने जा रहे हैं। इसके लिए कांगड़ा से कई कार्यकर्ता रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि आज राहुल पंजाब और हिमाचल दो जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहले पंजाब का मोगा में रैली को संबोधित करेंगे उसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब कांगड़ा पहुंचेंगे।