<p>मंडी के सुंदरनगर में कांग्रेस की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी का दौरा रद्द हो गया है। लेकिन उससे पहले प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं ने अपने संबोधन में जहां मोदी सरकार को घेरा, वहीं प्रदेश बीजेपी पर भी निशाना साधा। सीएलपी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार ज़रूर मूल्यांकन करे… यहां के सांसद रामस्वरूप को तो गुमशुदा का मेडल मिलना चाहिए। क्योंकि वे 5 साल तक गायब ही रहे। अब सिर्फ मोदी औऱ बाकी भटकाने वाले मुद्दों पर वोट मांगे जा रहे हैं।</p>
<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बोलते हुए सीएलपी लीडर ने कहा कि मुख्यमंत्री आज अहंकार में डूब गए हैं। यही कारण है कि वे बिना सोच समझे राहुल गांधी पर कुछ भी बयान बाजी कर रहे हैं। या तो उन्हें अपनी गरिमा का ख़्याल नहीं है या फ़िर वे अपने नेतृत्व की नज़रों में ऊंचा उठना चाहते हैं। उन्हें समझ लेना चाहिए की ऊंची उड़ाने ठीक नहीं होती और वे अपने भाषा पर नियंत्रण रखें। हमे भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल आता है, लेकिन हमने जब शुरू किया तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।</p>
<p>अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो अक्सर राहुल पर कुछ भी बोलते हैं। लेकिन उनका तो मानते हैं कि वे अपना आपा खो चुके हैं और उन्हें अपनी कुर्सी का ख़तरा पड़ा है। लेकिन मुख्यमंत्री को ये कत्तई शोभा नहीं देता। पूरा चुनाव अप्रसंगित मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। यही नहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को तो अच्छे डॉक्टर की ज़रूरत हैं। उन्हें किसी मनोरोग विशेषज्ञ से चेकअप करवाना चाहिए। अगर जयराम ठाकुर उनका इलाज नहीं करवा पा रहे हैं तो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बता दें वे जरूर उन्हें सही कर देंगे।</p>
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…