Follow Us:

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन को मजबूत करने के टिप्स

पी.चंद |

भाजपा शिमला मंडल ने संत रविदास के मौके पर उनको श्रद्धाजंलि दी और एक बैठक का आयोजन किया जिसमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को रविदास के दिखाए मार्गो को अपनाने और पार्टी को मंडल स्तर पर मजबूत करने के टिप्स दिए।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज मे अंधविश्वास के अंधकार को मिटाने के लिए उपदेश दिए हैं। समाज सुधार की दृष्टि से रविदास का देश मे अहम योगदान रहा है।

वहीं, बैठक को लेकर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। पार्टी ने लाभार्थी सम्मेलन, 1 बूथ 20 युथ, किसान प्रहरी, आईटी सेल को मंडल स्तर पर बनाने का कार्यक्रम बनाया है जिसको लेकर बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।