मोदी कैबिनेट में होगी बड़ी फेरबदल, 6 का इस्तीफा, अनुराग ठाकुर बन सकते हैं MoS

<p>मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। ख़बर है कि कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके अलावा उमा भारती, कलराज मिश्र, संजीव बाल्यान और महेद्र पांडेय समेत आधा धर्जन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।</p>

<p>सूत्रों के मुताबिक 2 सितंबर को मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इनमें कई पुराने चेहरों की छुट्टी हो रही है और नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। नए चेहरों में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का भी नाम चल रहा है। ख़बर है कि अनुराग ठाकुर को MoS बनाया जा सकता है। इसके अलावा एनडीए में फिर से शामिल जेडीयू के सांसदों को भी मौका दिया जा रहा है।</p>

<p>खबर है कि कैबिनेट में प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ सकता है और उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा रेल मंत्रालय को भी नितिन गडकरी को दिए जाने पर विचार चल रहा है। गौरतलब है कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण इस्तीफे दिए हुए हैं, लेकिन उनका इस्तीफा अभी मोदी के पास विचाराधीन है।</p>

<p>इसके अलावा केंद्रीय विमानन मंत्री गजपति राजू और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का भी मंत्रालय बदला जा सकता है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago