कांग्रेस को हुआ मोदी फोबिया : किशन कपूर

<p>कांगड़ा चंबा से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने मंगलवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है। जहां पीएम मोदी देश से भ्रष्टाचार हटाओं, गरीबी हटाओ, बेरोजगारी हटाओ, अंधेरा हटाओ, धुंआ हटाओ पर सत्ता की लालची कांग्रेस कहती है नरेंद्र मोदी हटाओ।</p>

<p>किशन कपूर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का परिणाम देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। यह विचारधाराओं की लड़ाई है। विपक्ष के पास फिलहाल नेतृत्व की कमी है। सभी विपक्षी पार्टियां अगर एक साथ आ रही हैं तो उसका एक कारण उनके निजी स्वार्थ हैं। आज विपक्ष जिस महागठबंधन की बात कर रहा है उसका देश भर में कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता के साथ वोटबैंक की ओछी राजनीति है। देश की जनता इसे समझ चुकी है। कांग्रेस को देश की जनता और जवानों से माफी मांगनी चाहिए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई योजनाएं नही बनाई, योजनाएं बनाई तो अमीरों के लिए। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के हित्तों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। पूर्व सैनिकों की वन-रेंक वन पैशन की मांग को पूरा किया है तो बीजेपी की नरेंद्र मोदी की सरकार ने। उन्होंने कहा कि सांसद शांता कुमार ने पानी की रॉयटी पर सिद्धांत बनाया तथा केंद से हिमाचल प्रदेश को 3 हजार करोड़ रुपया दिलवाया। आज पंजाब, हरियाणा ओर राज्यस्थान को हिमाचल से बिजली सप्लाई हो रही है तथा प्रदेश को पानी का परा लाभ प्राप्त हो रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

16 mins ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

37 mins ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

2 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

2 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

3 hours ago