Follow Us:

प्रचंड बहुमत के साथ फिर बनेगी मोदी सरकार : किशन कपूर

मनोज धीमान |

कांगड़ा-चंबा से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने शनिवार को ज्वाली में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। अगर देश में हर वर्ग के लिए किसने कोई काम किया है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। केंद्र की सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए योजनाओं के साथ कई कार्य किए हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र से भारत देश जनता के सपनों का देश बनेगा।

कपूर कहा कि कांग्रेस सालों तक देश की जनता के साथ गद्दारी करती रही। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोगों को धोखे में रखा गया। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी हतनी हताश हो चुकी है कि उसे सत्ता हथियाने के लिए दूसरे अन्य दलों के साथ चलने को मजबूर होना पड़ गया है। कपूर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधान मंत्री बनाने के लिए जनता में एक जनून देखा जा रहा है। कपूर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से देश के करोड़ों परिवारों को लाभ मिल हो रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस बौखला गई है और घटिया ब्यानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है।