Follow Us:

मोदी सरकार ने देश के अल्पसंख्यकों को आत्म निर्भर बनाने का किया काम: जमाल सिद्दीकी

|

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे। यहां मीडिया को संबोधितक करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में अल्पसंख्यकों को आत्म निर्भर बनाने को लेकर काम किया है। यह इस बात का परिणाम भी है कि आज अल्पसंख्यक समाज भाजपा के साथ जुड़ा भी है। चाहे वह सामाजिक हो या फिर शैक्षणिक क्षेत्र हर जगह इस वर्ग के उत्थान के लिए कदम भाजपा सरकार द्वारा केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार द्वारा भी उठाए गए हैं। वहीं, कांग्रेस सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस समाज को अपने वोट बैंक के रूप प्रयोग करते हुए भाजपा के प्रति भड़काने का प्रयास ही किया है। उन्होंने कहा कि ओवेशी जैसे नेता देश के लिए बड़ा खतरा हैं, जोकि देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब सुमदाय बंटने वाला नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी समुदाय विशेष की दुशमन नहीं है, और यह इस बात का परिणाम भी है कि जब भाजपा का गठन हुआ था तो उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण अड़वानी, मुरली मनोहर जोशी के साथ मुस्लिम नेता हाजी सिंकदर बख्त भी मौजदू थे। भाजपा ने अल्पसंख्यक के नेता बनाने का प्रयास किया है, और उन्हें चुनाव मैदान में भी उतारा जा रहा है।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भले ही हिमाचल प्रदेश में नहीं लेकिन देश के कई अन्य राज्यों में कुछ लोग बंटे जरूर हैं, लेकिन आपस में टूटे पुल को संवाद के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि यह संवाद प्रक्रिया प्रत्येक देश के प्रत्येक राज्य में शुरू हो चुकी है, जिसमें जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर  तक भाजपा की विचारधारा को ले जाने का काम भी शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र हज कमेटी का गठन होगा। कोरोना के चलते पहले सब यात्राएं बंद भी रही हैं। लेकिन अब परिस्थितियां कुछ सामान्य भी होने लगी हैं। जैसे ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो आगे व्यवस्थाएं बनेगी।