Follow Us:

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान की माता का निधन

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान की माता का निधन हो गया है। रेणुका चौहान पिछले काफी समय से बीमार थी, जिन्होंने बीते कल शाम टांडा अस्पताल में अंतिम सांस ली। रेणुका चौहान का अंतिम संस्कार आज त्रिलोकपुर में किया जाएगा। यहां बता दे कि विशाल चौहान शाहपुर के साथ लगते ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी है। चौहान की माता काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। बाद में उन्हें टांडा ले आए थे।

विशाल चौहान के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। रेणुका चौहान अपने पीछे तीन बेटों और उनके परिवार को छोड़ गई है। चौहान की माता के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक विशाल नेहरिया, प्रणव शर्मा और योगेश धीमान ने दुःख प्रकट किया है औऱ परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।