नादौन: सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किया सम्मानित

<p>प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नादौन ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नादौन के सेरा गांव में ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुक्खू ने कहा कि यह वरिष्ठ कार्यकर्ता काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और हर उतार-चढ़ाव में कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी इन सब का धन्यवाद करती है।</p>

<p>उन्होंने आज के कार्यक्रम को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता और कार्यकर्ता जिन्होंने लंबा समय पार्टी को दिया है उन सभी बुजुर्ग पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए हमने यह कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम सिर्फ मेरे विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हमारा प्रयास है कि पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही हम युवाओं को भी पार्टी अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।</p>

<p>वहीं, उपचुनाव को लकेर सुक्खू ने कहा कि उपचुनाव पूरा हो चुका है और बीजेपी इस उपचुनाव में कई गुटों में बंटी नजर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर चुनाव जीतने जा रहे हैं और अगर धर्मशाला की बात करें तो यहां भी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह टक्कर में है। और हार जीत का फैसला बड़े थोड़े मतों से यहां पर होगा। और मुझे मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दोनों ही सीटों पर अपनी जीत हासिल करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

10 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

10 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

12 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

13 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

14 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago