Follow Us:

BJP कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे नड्डा, सुरेश कश्यप ने दिया पार्टी की गतिविधियों का ब्यौरा

पी. चंद |

धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय भाजपा की कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हुए गत वर्ष की पार्टी द्वारा की गई गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति के पश्चात भाजपा ग्रामसभा से विधानसभा की पूर्णता के लिए हिमाचल के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व और पानी वाले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और सड़क वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के अनुभवों के आधार से पार्टी को अपने तय लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर बढाएगें।

सुरेश ने कहा कि हिमाचल भाजपा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पिछले 30 दिनों में नड्डा का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पूर्व नड्डा हिमाचल प्रदेश के पूर्णराजत्त्व के स्वर्ण जयंती समारोह पर शिमला आए थे। सुरेश कश्यप ने बताया कि कोविड-19 के संकट काल मे प्रधानमंत्री मोदी ने उचित नेतृत्व देकर इस महामारी पर नियंत्रित करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत विश्व का पहला देश है जहां कोरोना वारियर्स का टीकाकरण प्रारम्भ किया जा चुका है। यही नहीं इस कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोगों को संकट काल मे मदद देकर योग्य अभिवावक बनने का कार्य किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल देश में पहला ऐसा राज्य बना जिसने ई विस्तारक योजना के माध्यम से ढाई लाख कार्यकर्त्ताओं का सत्यापन कर डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा आने वाले 20 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक संसदीय क्षेत्र एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग करने की योजना बनाई है। गत छह वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आम जनमानस की भावना अनुरूप उपलब्धियों भरे निर्णय किये हैं जिनका लाभ प्रदेश के लोगों को भी मिल रहा है।

सुरेश ने बताया कि हाल ही में संम्पन हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने जयराम सरकार की नीतियों पर मोहर लगाकर 75 फीसदी से अधिक सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताने का कार्य किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले 4 नगर निगम, 6 नगर पंचायत और फतेहपुर उप चुनाव में कार्यकर्त्ताओं की मेहनत से जीत दर्ज करेंगे।