एनडीए सरकार की ओर से उपराष्ट्रीय पद के कैंडिडेट वेंकैया नायडू ने जीत हासिल कर ली है। जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए 516 वोट पड़े हैं जबकि गोपाल कृष्ण गांधी को 244 के करीब वोट पड़े हैं।
इसके अलावा 11 वोट अवैध घोषित कर दिये गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 785 में से 771 सांसदों ने वोट डाले हैं। वेकैंया नायडू अब देश के 15वें उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। वेकैंया नायडू का राजनीतिक सफर काफी लाजवाब रहा है।



