Follow Us:

राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का हिमाचल दौरा रद्द

पी. चंद |

महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता के चलते नाना पटोले जोकि राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, उनका हिमाचल का 1 दिन का दौरा रद्द हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाना पटोले ने 14 तारीख को शिमला में होने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए नाना पटोले ने हिमाचल के दौरे पर आना था। लेकिन महाराष्ट्र से वह कांग्रेस पार्टी के विधायक भी हैं, इसलिए वहां पर चल रही राजनीतिक अस्थिरता के चलते अब उनका पर्यवेक्षक के तौर पर शिमला का यह दौरा रद्द हो गया है। बताते चलें कि 14 तारीख को शिमला में प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन है जिसमें कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को हर तरफ से गिराने का प्रयास कर रही है।