कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी अब संगठन में बड़े बदलावों की जरूरत महसूस कर रही है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों, पार्टी के शीर्ष नेताओं और कांग्रेस प्रत्याशियों ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को संगठन में बदलाव को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पार्टी ने मंथन करने के बाद अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है और जल्द ही पार्टी को इस पर निर्णय ले लेना चाहिए। प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने है जिसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। संगठन में बूथ स्तर से लेकर बदलाव किये जाने है।
कुलदीप सिंह ने कहा कि पार्टी में कोई किसी का व्यक्ति नहीं होता है। सभी पार्टी के लिए काम करते हैं, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। जो इस तरह की बाते करते है वह पार्टी के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ संगठन सख्ती से पेश आता है।