फिर नीरज भारती ने की गंदी बात, सोशल मीडिया पर मां-बहन को लेकर गाली-गलौच

हिमाचल प्रदेश सरकार में सीपीएस और ज्वाली से विधायक नीरज भारती सोशल मीडिया पर अपने अमर्यादित शब्दों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर नीरज भारती सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों के साथ भिंड़ गए। हालात ऐसे रहे कि दोनों तरफ से मां-बहन की गालियां और कई ऐसे शब्दों कहे गए जिनका हम ज़िक्र भी नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि नीरज भारती के अश्लील बोल ऐसे वक़्त में सूर्ख़ियां बटोर रहे हैं, जब खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीजेपी के नेताओं पर असंसदीय भाषा और गाली-गलौच के आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया फेसबुक पर नीरज भारती बीजेपी युवा मंडल के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भिंड़ गए और धड़ाधड़ मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दी। यही नहीं, दूसरी तरफ से भी अभद्र टिप्पणीयों की बाढ़ आ गई। दोनो ही पक्ष एक दूसरे को गालियों की भाषा में बात करने लगे।

दरअसल, हिमाचल दौरे पर आईं बीजेपी युवा मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसके बाद नीरज भारती को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने इसे लेकर अपने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट के साथ नीरज ने पूनम महाजन के घरेलू रिश्तों तंज कसा और उनके पिता के ऊपर लांछन लगाए। आप खुद देंखे…

इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने भी एक गरिमाहीन पोस्ट डाली जिसमें नीरज भारती के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। एक पोस्टर के जरिए चौहान ने नीरज को भौंकने वाला कुत्ता बताया। आप खुद देंखे…

मगर इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करने वाला था। इस पोस्ट पर जो लोग भारती की आलोचना कर रहे थे, वह उनसे उलझ रहे थे। ज्वाली से विधायक नीरज भारती भी एक के बाद एक लगातार गालियां दे रहे थे। आप भी देखें…(चेतावनी: पाठकों को सचेत किया जाता है भाषा आपत्तिजनक है..)

इन तस्वीरों को देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि पार्टी नेताओं की ऐसी गुंडागर्दी केवल तभी होती है जब उनके सिर पर किसी पार्टी प्रमुख का हाथ हो। खासकर बात करें नीरज भारती की तो उनके इस व्यव्हार से तो मुख्यमंत्री भी वाकिफ होंगे, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं नीरज जो कर रहा है ठीक कर रहा है।

मैं खुद चलाता हूं अपनी आईडी जो उखाड़ना हो उखाड़ लें

हैरानी की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग के मुख्य संसदीय सचिव नीरज इससे पहले पीएम मोदी को भौंकू, बाबा रामदेव को 'हरामदेव' और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को 'नचनिया' करार दे चुके हैं। यही नहीं नीरज भारती यह दावा भी करते हैं कि मैं इस आईडी को चलाता हूं। उन्होंने इस संदर्भ में एक न्यूज वेब पोर्टल तक को धमकी दे डाली।

इसी सारे मामले को देखते हुए सीपीएस नीरज भारती पर ही नहीं बल्कि दोनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी कई सवाल खड़े होते हैं। नीरज भारती का ऐसा व्यव्हार कई मायनों में ख़तरनाक है। क्योंकि, वह कोई आम नागरिक नहीं बल्कि जनता के प्रतिनिधि हैं। अक्सर लोग अपने नेता के नक़्शे कदम पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। लेकिन, जिस बेअंदाजी में नीरज भारती की टिप्पणियां चर्चा बटोर रही हैं वह किसी भी सूरत में राजनीति और समाज के लिए अच्छा नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago