Follow Us:

सोलन पहुंचे नवनियुक्‍त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, हुआ जोरदार स्वागत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के नवनियुक्‍त प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला आज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सोलन पहुंच गए हैं। यहां परवाणु पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला हिमाचल के दो दिन के दौरे पर आए हैं।

इसके बाद शिमला में देर शाम को पार्टी पदाधिकारियों से बैठक के बाद राजीव प्रमुख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात करेंगे। बुधवार को विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने उनके स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक धनीराम शांडिल शाम को सोलन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे और यहां उनके स्वागत के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था जांची।