<p>हिमाचल में प्रचार के लिए जुटे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मंच पर फ़िर तबियत बिगड़ गई। मौके पर सूचना मिलते ही IGMC से डॉक्टरों की एक टीम रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मंच पर अचानक बीपी बढ़ने से उनकी तबियत ख़राब हुई है। बुधवार को वे किन्नौर के सांगला में बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप के लिए प्रचार के लिए पहुंचे थे।</p>
<p>ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी नितिन गडकरी की महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान तबियत बिगड़ गई थी। उस समय ये बताया गया था कि कड़ी धूप के चलते उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रह रहा, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ के लिए 29 अप्रैल को शिमला पहुंचे थे। लेकिन शिमला और किन्नौर की ठंडी वादियों में भी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रह रहा।</p>
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…
केलांग 6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…
चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…