Follow Us:

नगरोटा बगवां में हुई OBC की बैठक, 27% आरक्षण पर हुई चर्चा

मृत्युंजय पुरी |

OBC के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिलावर सिंह छोटू की अध्यक्षता में नगरोटा बगवां में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में OBC के अलावा 7 तारीख को कांगड़ा के चंबी मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली में OBC वर्ग की अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनावों के बारे में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में OBC को 27% आरक्षण के बारे में चर्चा की और कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही हमारी मांगें नहीं मानी तो मजबूरन हमें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।