Follow Us:

मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा आवंटित हुई साढ़े 17 करोड़ की राशि, अकेले सिराज को दे दिए 3 करोड़ 3 लाख

पी. चंद |

मुख्यमंत्री राहत से 15 जनवरी 2019 तक 17,34,51,949 की राशि आवंटित की गई। जिसमें से सबसे ज़्यादा राशि अकेले मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सिराज में ही 3,03,17,140 की राशि आवंटित कर दी गई। सबसे कम राशि 3 लाख 14 हज़ार,100 चुराह के लिए आवंटित की गई। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी ये राशि लाखों में है।

कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने प्रश्नकाल में ये सवाल पूछा था। ये सवाल सदन में चर्चा के दौरान नहीं लगा। ये इसकी लिखित सूचना है।