पॉलिटिक्स

राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल, क्या हिमाचल सरकार लेगी फैसला?

चुनाव को देखते हुए सरकारें कर्मचारियों को खुश करने के लिए बड़े बड़े फैसले ले रही है। जहां एक हिमाचल में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने अपना मास्टरस्ट्रोक चलते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने का ऐलान कर दिया है। अब सवाल ये है कि क्या चुनावी साल में हिमाचल के मुख्यमंत्री भी सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करेंगे या फिर कर्मचारियों को ऐसा कोई तोहफा नहीं मिलने वाला है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते प्रदेश में 1 अप्रेल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लेने का ऐलान भी किया। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 1000 करोड़ का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएम ने वंचित कर्मचारियों को 7वें वेतनामान देने की घोषणा भी की है। सीएम गहलोत ने इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

कर्मचारी नेता राकेश कुमार मीणा, सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा और सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष मेघराल पंवार एवं सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद ने सीएम गहलोत के निर्णय के स्वागत किया है। इन सभी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सीएम ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा करके कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे थे।

सीएम गहलोत ने राज्य के विभिन्न विभागों में संविदा पर कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से मानदेय पर आधारित कार्मिकों को बड़ी राहत मिली है।

सीएम गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान रखती है। राज्य के युवाओं के अधिक से अधिक से रोजगार के अवसर मिले। इस दिशा में उनकी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि राज्य में 10 हजार होम गार्डस की भर्ती की जाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। सीएम की इस घोषणा से बेरोजगार युवकों को बड़ी राहत मिली है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago