अनिल शर्मा के BJP में जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क: CM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनिल शर्मा के बीजेपी में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नेताओं ने पांच साल तक सत्ता का सुख भोगा और ऐन मौके पर उन्हें अपने सम्मान की याद आ रही है। लेकिन, जिसको भी बीजेपी में जाना है वह जाए, कांग्रेस को इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा और एक बार फिर मिशन रिपीट होगा।

पंडित सुखराम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखराम ने पहले भी अलग पार्टी बनाई थी और फिर बाद में कांग्रेस ज्वाइन की थी। उनकी स्थिती आया राम गया राम जैसी है, जिससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही प्रत्याशियों के नाम पब्लिक कर दिये जाएंगे।

अनिल शर्मा ने चाटी कांग्रेस की मलाई: कौल

इसके साथ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा ने पांच साल सत्ता में रहकर कांग्रेस की मलाई खाई और उसके बाद बीजेपी का दामन थाम लिया। मंडी कांग्रेस का गढ़ रहा है और उनके बीजेपी में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

16 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

37 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago