Follow Us:

पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर नहीं आएंगे अमित शाह, CM ने दी जानकारी

पी. चंद |

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने पर स्वर्ण जयंती राज्यत्व दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी, लेकिन व्यस्तताओं के चलते अमित शाह का दौरा रद्द हो गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसकी जानकारी सांझा की है। कार्यक्रम में अब केवल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह की व्यस्तताओं के चलते अब कार्यक्रम में नहीं आएंगे जबकि वर्चुअल तरीके से गृह मंत्री कार्यक्रम से जुड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 50 वर्ष पूरे हुए जिसे सरकार उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। पूरे वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।