Follow Us:

भाजपा में एक ओर नेता को मिली भगवान की पदवी, अब इस नेता ने खुद को सुदामा तो CM को बताया कृष्ण

मृत्युंजय पुरी |

भाजपा में इन दिनों नए भगवान और महापुरुषों की घोषणाएं आम होती जा रही हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि नेता अपने लाभ के लिए अपने आकाओं को खुश करने के लिए भगवान की पदवी दे रहे हैं। पहले भाजपा के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मोदी को शिव भगवान का अबतार बताया और इसपर खूब विवाद भी हुआ। लेकिन मंत्री अपने बयान में अटल रहे। 

इसी बीच अब भाजपा के एक ओर नेता ने भविष्यवाणी कर दी कि वे खुद सुदामा हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कृष्ण भगवान हैं। यह भविष्यवाणी उन्होंने आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रेहन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान की।

आपको बता दें कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उप चुनाव होना है और ऐसे में भाजपा नेता कृपाल परमार टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसी वजह से वे सीएम को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से उन्होंने मंच से ही खुद को सुदामा ओर सीएम को कृष्ण कह डाला।