पॉलिटिक्स

विपक्ष का आरोप, कांग्रेस विधायकों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

विधायक प्राथमिकता बैठक दूसरे दिन भी आज शिमला में जारी है। इस बैठक में आज शिमला और कांगडा के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं सरकार के समक्ष रखी। वहीं विपक्ष के विधायकों ने सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं।

फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार के समक्ष पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी बात रखी। सरकार से इन्हें पूरा करने के लिए कहा गया जिससे युवाओं को नौकरी भी मिलेगी और क्षेत्र में बरोजगारी भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित जिलों में विधायकों के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव का रवैया अपना रही है। प्रदेश सरकार को पूरे प्रदेश के विकास के लिए एक नजर से देखना चाहिए।

वहीं, पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि विधायक लंबे समय से पालमपुर को अलग जिला बनाने की मांग उठाता रहा हूं और आज भी विधायक प्राथमिकता की बैठक में यह मांग एक बार फिर उठाई गई है। उन्होंने भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस शासित जिलों में अनदेखी कर रही है और लंबे समय से विकास के लिए जो मांग उठाई गई उसे कहीं ना कहीं अनदेखी करने का प्रयत्न प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास हुआ है उसके लिए सरकार को श्रेय देना गलत है वह सरकार की जिम्मेदारी है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर…

4 hours ago

प्रदेश में गहराते जलापूर्ति संकट पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश…

4 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां हिमाचल प्रदेश राज्य दुग्ध उत्पादक प्रसंघ (मिल्कफेड) की…

4 hours ago

हाटू मंदिर तक रोपवे स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रही सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकण्डा का…

4 hours ago

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार ऐतिहासिक रिज मैदान पर चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव…

23 hours ago

पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, मामला दर्ज कर जांच की शुरू

चौपाल पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पांच युवकों से भारी मात्रा में…

24 hours ago