गौशाला चलाने वाले जयराम के ये मंत्री, अब लेंगे बेसहारा गौवंश की सुध

<p>हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर बेसहारा घूमने के लिए मजबूर गौवंश की हालात सुधरने के आसार बने हैं। जयराम ठाकुर सरकार के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यभार संभालते ही इस संबंध में महत्वपूर्ण ऐलान किया है। स्वयं भी गौ सदन चलाने वाले वीरेंद्र कंवर ने गौ वंश के सरंक्षण एवम संवर्धन के लिए कदम उठाने की बात कही है।</p>

<p>कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सडक़ों पर बेसहारा तड़प रहे गौवंश की सुध ली जाएगी और उन्हें गौशालाओं तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री की इस घोषणा से इसलिए भी आस बंधी है क्योंकि वे खुद एक गौशाला का संचालन करते हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने कई दफा बेसहारा गौवंश की दुर्दशा पर सरकार का ध्यान खींचा था। अब पार्टी और सीएम जयराम ठाकुर ने उन्हें ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है तो वे इस दिशा में अधिक सक्रियता से काम करेंगे।</p>

<p>उल्लेखनीय है कि वर्तमान सीएम जयराम ठाकुर के पास भी धूमल सरकार के समय में यही विभाग था। जयराम सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में सीएम ने गौवंश की सुध लेने की बात कही थी। 7 साल पहले अपने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के तहत थानाकलां के खुडाईं गांव में बनाई गौशाला अब आत्मनिर्भर है।</p>

<p>यहां 150 गायों सहित 170 की संख्या में गोवंश हैं। इस गौशाला के संचालन के लिए न तो सरकारी अनुदान लिया जाता है और न ही किसी संस्था की मदद ली जाती है। इलाके के लोग इस गौशाला के संचालन में मदद करते हैं। वीरेंद्र कंवर पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago