<p>शिमला में शिमला संसदीय क्षेत्र की मंथन बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं पाटिल के साथ सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी मौज़ूद है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुखु, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स भी मौजूद हैं।</p>
<p>हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को लेकर जो चल रहा है उससे मोदी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। सरकार ऐसी संस्थाओं को बर्बाद करने की साजिश कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी। इसके ख़िलाफ़ शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह को बदलने के सवाल पर रजनी पाटिल ने कहा की अध्यक्ष बदलने का फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ होता है । कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक की रिपोर्ट आलाकमान को दे दी है। अंतिम फैसला हाईकमान को ही लेना होता है।</p>
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…