Follow Us:

पवन काजल ने नगरोटा में कई नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, जीएस बाली भी रहे साथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पवन काजल के साथ पूर्व मंत्री जीएस बाली और AICC के सदस्य औऱ प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह बाली औऱ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह भी थे।

इस दौरान सभी जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। पवन काजल ने नगोरटा विधानसभा के बड़ोह, समलोटी, मलां, रजियाना 53 मील औऱ नगरोटा शहर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान पवन काजल, जीएस बाली औऱ रघुवीर सिंह बाली ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। सभी वक्ताओं ने जनता को ये बताने की कोशिश की, जनता कांग्रेस को क्यों वोट दें।

नगरोटा औऱ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान कितना काम हुआ। पवन काजल ने विशेष तौर पर नगरोटा कि जनता को ये बताने की कोशिश की, जीएस बाली ने कैसे नगरोटा विधानसभा की सूरत बदल दी। काजल ने कहा कि जीएस बाली नगरोटा नहीं, हिमाचल प्रदेश के नेता हैं।

इस दौरान सभी कार्यकर्तां ने पवन काजाल को ये भरोसा दिया कि उन्होंने सबसे ज्यादा लीड नगरोटा से मिलेगा और इसके लिये कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस के विचारधारा को पहुंचायेंगे। इन कार्यकर्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी नजर आयी, जो कांग्रेस प्रत्याशी के लिये उत्साहवर्धक हो सकती है।