Follow Us:

कुल्लू में राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, इस नेता को टिकट देने की उठी मांग

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के ढालपुर देवसदन में मोमवार को जिला कुल्लू कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर विशेष रूप से शामिल हुए। पहली बार कुल्लू आने पर प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की फीडबैक ली और सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। कार्यकर्ता ने भी आने वाले लोकसभा चुनावों में जल्द प्रत्याशी देने की मांग रखी।

वही, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी देने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग रखी कि जल्द ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से बैठक की जाए।

वहीं, जल्द ही कुल्लू में एक प्रदेश स्तर की रैली का भी आयोजन किया जाए। जिसमे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करें।