Follow Us:

PCC चीफ ने कांग्रेस सेवा दल को बताया रीढ़ की हड्डी

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज बिलासपुर के शाहतलाई में कांग्रेस सेवा दल के चार दिवसीय राज्यस्तरीय कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिरकत की। इस मौके पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जो कार्यकर्ताओं को अनुसासन में रहने का पाठ पढ़ाते हैं।

राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अन्य कांग्रेसी सदस्य भी कांग्रेस सेवा दल से ट्रेंड किए जाएंगे। उन्होंने कैंप कमांडर कांग्रेस सेवादल प्रदेश मुखिया अनुराग शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा की इन्होंने लगातार कांग्रेस सेवा दल में सेवा कर इकाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसे पार्टी भुला नहीं सकते।

इससे पहले मुख्य गेट पर कांग्रेस सेवा दल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दे , वंदे मातरम कार्यक्रम से समापन कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉक्टर वीरू राम किशोर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बलविंदर सिंह बबलू व विवेक कुमार के इलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।