Follow Us:

हार के डर से रोज हिमाचल पहुंच जाते हैं पीएम: अमरेंद्र सिंह

समाचार फर्स्ट |

पहली बार हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए मंडी जिला के कनेड पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल में बीजेपी की हार के डर से घबराए हुए हैं। इसलिए वह रोज हिमाचल पहुंच जाते हैं। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिना सोचे समझे नीतियां बना रही है।

सिंह ने कहा कि जीएसटी को जनता पर थोप दिया गया, जिससे हर व्यापारी वर्ग परेशान हैं। नोटबंदी के बाद लोगों के पास चाय को पैसे तक नहीं थे। देश में ऐसी ट्रेनें चलाई जा रही हैं जिनके किराए हवाई जहाज से भी महंगे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां के लोग फिर से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के मूड़ में हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा रैलियां और जलसे करने से उतना लाभ नहीं मिलता जितना घर-घर जाकर प्रचार करने से मिलता है।

अमरिंदर सिंह के अनुसार पंजाब चुनावों में भी उन्होंने यही फार्मूला अपनाया था और वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। वहीं उन्होंने नाचन से कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल के पक्ष में मतदान करने भी अपील भी की।