PM मोदी ने अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर को कहा ‘हिमाचल का छोकरा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जिस राज्य में भाषण देते हैं अकसर वहां की खूबियां और विपक्ष पर तंज कसना नहीं भूलते। शनिवार को भी ऐसा हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी रोहतांग टनल के उद्घाटन के बाद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का संबोधन किया। एक और उन्होंने अपने विरोधी दलों के खिलाफ बड़े स्मार्ट तरीके से निशाना साधा तो वहीं जनता को भी ये याद दिलाया कि किस तरह संसद में हिमाचल और हिमाचल के नेता का अपमान कांग्रेस नेता ने किया था।

पहले आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीसू(रोहतांग) में अनुराग ठाकुर के लिए क्या संबोधन दिया… भाषण के शुरुआती दौर में कायदे के अनुसार प्रधानमंत्री ने सभी केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं का आभार जताया। लेकिन इसी बीच जब बारी वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की आई तो उन्होंने अनुराग ठाकुर के लिए 'हिमाचल का छोकरा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए संबोधन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हिमाचल का छोकरा और छोटे भाई का मैं इस कार्यक्रम के लिए आभार…'

अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िरकार ' हिमाचल का छोकरा ' इसमें क्या नई बात है। लेकिन वो कहते हैं न राजनेता के बयानों के कई माइने और इशारे होते हैं। सीसू में हुए इस कार्यक्रम के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सहित बाकी हिमाचली नेता भी थे, लेकिन किसी के लिए प्रधानमंत्री ने 'हिमाचल के छोकरे' की बात नहीं की। सिर्फ और सिर्फ अनुराग ठाकुर के लिए ही 'हिमाचल के छोकरे' शब्द का इस्तेमाल किया गया।

प्रधानमंत्री का बड़ी चालाकी से उनका संबोधन करना ये साफ़ बताता है कि संसद में हुए ड्रामे के बाद एक ओर जहां उन्होंने इस शब्द के इस्तेमाल से विपक्ष दल कांग्रेस पर तंज कसा, वहीं जनता को संसद में हुए हिमाचली नेता औऱ हिमाचल के अपमान के बारे में बताया। ये अपमान अनुराग ठाकुर का पर्सनल नहीं, बल्कि राज्य(हिमाचल प्रदेश) का नाम लेकर संबोधित था।

सदन में कांग्रेस नेता ने की थी टिप्पणी

दरअसल, इस बार हुए सत्र के दौरान कराधान बिल को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान विपक्षी दल ने पीएम केयर फंड को लेकर सवाल उठाए। इस पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बोलने के लिए आए और उनके बयानों से काफी बहसबाजी शुरू हो गई। अनुराग ठाकुर ने कहा, जब इन लोगों को कुछ नहीं मिला तो ये पीएम केयर्स फंड के पीछे पड़े हैं। नेहरू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष तो बनाया, लेकिन इसे रजिस्टर्ड नहीं कराया। पूरा का पूरा फंड नेहरू-गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया था।

अनुराग आगे से आगे बोलते गए और बात सोनिया गांधी तक पहुंच गई। इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सोनिया गांधी का नाम लेने पर आपत्ति जताई, तो अनुराग ने कहा कि- चर्चा में पूरे खानदान का नाम लूंगा। अनुराग ने कांग्रेस सांसदों को एक परिवार का गुलाम बताया। ऐसे में कुछ देर बार अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आपा खो दिया और कहा दिया कि 'पता नहीं हिमाचल का कल का छोकरा, हिमाचल का… कहां से आ गया, जिसने पूरा माहौल खराब कर दिया।'

इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा था कि हां हूं मैं हिमाचल का छोकरा… जहां से आता हूं उस राज्य औऱ देश के नाम पर मुझे किसी तरह का खेद नहीं है। मीडिया में भी कांग्रेस नेता का बयान काफी चर्चा में रहा था। अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान अनुराग को इस तरह संबोधन करके 1 तीर से 2 निशाने लगाए हैं।

लाहौल का चंद्रमुखी आलू

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौल के चंद्रमुखी आलू की भी तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी जब भी हिमाचल आते हैं तो प्रदेश के  खान-पान की चीज़ों की तारीफ जरूर करते हैं। उदारहण के तौर पर उन्होंने कांगड़ा में कांगड़ी धाम, शिमला में काफी-टी शॉप वगैरा, सोलन में मशरूम आदी की भी तारीफ की है। अब लाहौल में उन्होंने चंद्रमुखी आलू के चटखारे लिए और इसे देश भर में बेचने के लिए अग्रसर बताया।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

4 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

4 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

5 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

5 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

9 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

10 hours ago