Follow Us:

वीरभद्र सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- जीवन भर की हिमाचल के लोगों की सेवा

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन था, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। पीएम ने कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं। साथ ही उन्होंने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना जताई।

IGMC में उपचाराधीन वीरभद्र सिंह ने 3 बजकर 40 मिनट पर आख़िरी सांस ली। काफी लंबे समय से वीरभद्र सिंह बीमार चल रहे थे और गुरुवार को उनका निधन हो गया। IGMC के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर चल रही है। निधन के बाद पार्थिव शरीर को फिलहाल निजी स्थान हॉलीलॉज में रखा गया है जहां लोगों के साथ-साथ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय या फ़िर रिज मैदान में रखा जा सकता है। शनिवार को दाह संस्कार करने की ख़बर है। इसके साथ ही 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और कई सरकार कार्यालय भी 3 दिन के लिए बंद रहेंगे।