गुजरात में गरजे PM मोदी, कहा- मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया ATM, निकल रहे नोट

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी धुर विरोधी पार्टी कांग्रेस पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। आयकर विभाग की छापेमारियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करीबियों के पास नोटों से भरे बक्से मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है।</p>

<p>पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला। कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गये पैसे को लूट रही है। मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।</p>

<p>उन्होंने मंच से ही रैली में आए लोगों से पूछा कि क्या जूनागढ़ और सोमनाथ का व्यक्ति सरदार साहब को भूल सकता है? कहा- सोचिए, अगर सरदार साहब(वल्लभ भाई पटेल) न होते तो जूनागढ़ कहां होता! कांग्रेस आज सरदार पटेल के सपनों के साथ-साथ हर हिंदुस्तानी की भावना को चोट पहुंचा रही है। ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(598).png” style=”height:1200px; width:783px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

10 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

15 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

15 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

15 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

15 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

16 hours ago