Follow Us:

वीरभद्र को नसीब भरोसे टांग दिया, कांग्रेस मैदान छोड़ भागी: मोदी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बाद एक चुनावी रैली कर रहे हैं। शनिवार को शाहपुर की रैली से पीएम मोदी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जहां हमला बोला, वहीं सीएम वीरभद्र सिंह पर जमकर तंज कसा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव के इस वक़्त में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़ भाग खड़ी हुई है और वीरभद्र सिंह को नसीब के भरोसे छोड़ दिया है।

मोदी ने वीरभद्र सिंह के हालात पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वीरभद्र को ना सिर्फ नसीब भरोसे छोड़ा है, बल्कि नसीब के भरोसे टांग दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार होने वाली है।

बागियों के भरोसे कांग्रेस
पीएम मोदी ने आरोप लगाए कि कांग्रेस बागियों को भड़का कर अपना वोट साधने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब स्वीकार कर चुकी है कि वह अपने बल-बूते नहीं बल्कि बागियों के भरोसे चुनाव जीत सकती है। कांग्रेस को अब अपने ऊपर भी ऐतबार नहीं रहा।

कांगड़ा की हर सीट पर होगी जीत
पीएम मोदी ने रैली के जरिए दावा किया कि बीजेपी कांगड़ा की सभी सीटों पर जीत हासिल कर एक प्रचंड बहुमत से हिमाचल में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र झूठ की  बुनियाद पर सरकार चलाने का रहा है। भ्रष्टाचार के दाग इन पर लगे रहे हैं।

सूक्ष्म लेंस से भी खोजने पर नहीं मिलेगी कांग्रेस
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो जनता के साथ किया है, अब जनता उसका बदला ले रही है। अब कांग्रेस आने वाले दिनों में लोग सूक्ष्म लेंस लेकर खोजेंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस झूठ के जरिए लोगों को ठगने का काम किया है। लेकिन, अब जनता समझ चुकी है। लिहाजा, जिन राज्यों में मौजूदगी थी, वहां से सफाया हो गया।