PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘पहले ठगे जवान और अब किसान’

हिमाचल सरकार  की पहली सालगिरह पर आभार सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने गुरुवार को कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए किसान की पीठ पर कांग्रेस छुरा न भोंके। पंजाब में चुनाव से पहले कर्जमाफी के वादे किए गए थे लेकिन वहां भी कर्जमाफी नहीं हुई। कर्नाटक में भी सिर्फ कुछ सौ किसानों की ही कर्जमाफी दी गई।

सीएम जयराम ठाकुर के एक साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने एक साल में सरकार को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी किसी के काम नहीं आती, पहाड़ का पानी बहकर चला जाता है और पहाड़ की जवानी यानी लोग रोजी-रोटी के लिए चले जाते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसको गलत साबित कर दिखाया है’।

तीन गुने से ज्यादा मदद दी

मोदी ने दावा किया कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, तब हिमाचल को 21 हजार करोड मिलता था। आज केंद्र से हिमाचल को 72 हजार करोड़ रुपए मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जयराम सरकार इस पैसे के पाई-पाई का उपयोग करेगी। मोदी ने कहा, ‘मैं हिमाचल को जल्द से जल्द ऑर्गेनिक स्टेट बनाने का आग्रह करता हूं। अगर यह एक बार ऑर्गेनिक स्टेट बन गया तो पूरी दुनिया का बाजार इसके लिए खुला है’।

धौलाधार से लेकर दलाई लामा का जिक्र

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम का धर्मशाला में स्वागत करते हुए धौलाधार से लेकर बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तक का जिक्र किया। जयराम ने अपनी सरकार की सफलताएं गिनाते हुए केंद्र सरकार को 9500 करोड़ रुपए की सहायता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी से 1900 करोड़ रुपए का राशि के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

15 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

15 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

16 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

16 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

17 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago