Follow Us:

फतेहपुर में आ सकता है सियासी भूचाल! भाजपा प्रभारी के साथ चेतन चंबियाल की मुलाकात

मृत्युंजय पुरी |

फतेहपुर उपचुनाव के बीच कांग्रेस में जल्द ही सियासी भूचाल आ सकता है। इस भूचाल का कारण बन सकते हैं कांग्रेस के नेता रहे चेतन चंबियाल। दरअसल सोशल मीडिया पर भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व प्रदेश सचिव चेतन चंबियाल की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी की चेतन चंबियाल से हुई इस मुलाकात के बाद फतेहपुर में सियासी भूचाल मच गया है। साथ ही ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि कहीं चेतन निष्कासन के बाद भाजपा का दामन ना थाम लें।

पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश राय खन्ना खुद चेतन चंबियाल के घर जाकर उनको भाजपा में शामिल होने का ऑफर देने आए थे। इसके साथ ही उन्हें पूरा मान सम्मान देने की बात भी कही गई है। एक घंटे की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। साथ ही ये अटलकें भी शुरू हो गईं हैं कि चेतन चंबियाल अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।