आम आदमी पार्टी छोड़ पूर्व विधायक अलका लांबा ने फिर थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

आम आदमी पार्टी (आप)  की पूर्व नेता और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने सदस्यता के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। इस मौके पर दिल्ली के पार्टी प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे।

अलका ने ट्वीट कर बताया, 'आज कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं।' लांबा ने एक महीने पहले ही आप से इस्तीफा दे दिया था। वह पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों से शामिल नहीं हो सकीं।

आप पर लगाया था आरोप

अलका लांबा ने आप से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया था कि आप को अलविदा कहने का समय आ गया है। मुझे छह साल में यहां बड़े सबक सिखाने को मिले। पार्टी छोड़ते हुए अलका ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी से 'खास आदमी पार्टी' बन गई है।

दलबदल पर कर दिया था अयोग्य घोषित

2015 में 'आप' में शामिल होकर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले लांबा ने कांग्रेस से अपना 20 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

5 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

16 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago