संधू में CPIM के धरने को लेकर सियासत गरमाई, सिंघा ने BJP युवा मोर्चा पर लगाए दुष्प्रचार करने के आरोप

<p>ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा और माकपा विधायक राकेश सिंघा के बीच राजनीतिक जंग शुरू हो गई है। 5 दिसंबर को संधू में माकपा द्वारा रोके गए राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला सियासी रंग लेने लगा है। सिंघा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार ही नहीं बल्कि लोगों और अन्य राजनीतिक पार्टियों की भी जिम्मेदारी है।&nbsp;</p>

<p>राकेश सिंघा ने भारतीय युवा मोर्चा पर आरोप लगाया कि मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया में इस मौत पर दुष्प्रचार कर रहे हैं कि आंदोलन की वजह से व्यक्ति की मौत हुई । यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि रामसुख की मौत चक्का जाम की वजह से हुई। जबकि वास्तव में सुखराम जिनकी आयु 70 वर्ष उनको कारोना संक्रमण के चलते 3 दिसंबर को आईजीएमसी में दाख़िल किया गया। जबकि प्रदर्शन 5 दिसंबर को हुआ। उस व्यक्ति की दुःखद मौत भी 6 दिसंबर को हुई।</p>

<p>सिंघा ने दुष्प्रचार करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वह 24 घण्टे में माफी मांगें। यदि मांफी नहीं मांगी तो वह दुष्प्रचार करने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाएंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago